एजेंसी न्यूज

भारत को सतर्क बने रहने की जरूरत है, क्योंकि पड़ोसी देश अभी पोलियो मुक्त नहीं हुए- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि चूंकि पड़ोसी देश पोलियो से मुक्त नहीं हुए हैं, इसलिए भारत को सतर्क रहने की जरूरत है.

भारत को सतर्क बने रहने की जरूरत है, क्योंकि पड़ोसी देश अभी पोलियो मुक्त नहीं हुए- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

नयी दिल्ली, 26 फरवरी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि चूंकि पड़ोसी देश पोलियो से मुक्त नहीं हुए हैं, इसलिए भारत को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने रेखांकित किया कि घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान जारी रहेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा छूट ना जाए.

स्वास्थ्य मंत्रालय में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर वर्ष 2022 के पोलियो खुराक पिलाने के अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री ने कहा कि पांच साल से कम उम्र के करीब 15 करोड़ बच्चों को आने वाले महीनों में पोलियो रोधी टीके दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 मधुमेह में कारगर, क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करती : अध्ययन

उन्होंने बताया, ‘‘पोलियो के खिलाफ भारत की रणनीति देश की निवारण योग्य बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य नीति की सफल गाथा है. हमें सतर्क बने रहने की जरूरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक मिल जाये.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).