देश की खबरें | प्रचंड जीत के बीच तीन सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद तीन ऐसी सीट हैं, जहां उसके प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। निर्वाचन अयोग की ओर से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिक प्रतापगढ़ की कुंडा, जौनपुर की मल्हनी और बलिया की रसड़ा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके।