देश की खबरें | कानून मंत्रालय ने केंद्र सरकार से जुड़े मुकदमों में कमी लाने पर जोर दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून मंत्रालय ने केंद्र सरकार से जुड़े मुकदमों की संख्या में कमी लाने की अहमियत को रेखांकित किया है। उसने कहा है कि जनहित में लिए गए फैसलों के “अप्रभावी” क्रियान्वयन से मुकदमों का बोझ बढ़ सकता है, क्योंकि इनके लाभ से वंचित लक्षित लाभार्थी कानून का सहारा ले सकते हैं।