देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्षी विधायकों का वोट मांग सकती है सत्तारूढ़ पार्टी: असम विस अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा चुनाव के लिए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा द्वारा कांग्रेस के निलंबित विधायक शशिकांत दास का समर्थन मांगने का दावा करने के एक दिन बाद, विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने सोमवार को एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि उच्च सदन में चुनाव के लिए विपक्षी दलों के विधायकों का वोट मांगने की कोई रोक नहीं है।