विदेश की खबरें | यूक्रेनी सेना ने कीव के उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ा, मारियुपोल में संघर्ष तेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ल्वीव, 22 मार्च (एपी) यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार को तड़के रूसी बलों को भीषण लड़ाई के बाद कीव के रणनीतिक लिहाज से अहम उपनगर मकरीव से खदेड़ने में कामयाबी मिली है। वहीं, मारियुपोल के दक्षिणी बंदरगाह पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। शहर से निकल रहे आम लोगों का कहना है कि बमबारी लगातार जारी है।