विदेश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी के तेल प्रतिष्ठान पर फिर से हमला किया: उपग्रह से प्राप्त तस्वीर से खुलासा

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से मंगलवार को यह जानकारी मिली।

एसोसिएटेड प्रेस को ‘प्लैनेट लैब्स पीबीसी’ की उपग्रह तस्वीरें प्राप्त हुई हैं,जिनमें रविवार को उत्तरी जेद्दा बल्क प्लांट को हुआ नुकसान दिखाई दे रहा है।

यह स्थान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दक्षिणपूर्व में है।

देश की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के इसी भंडारण टैंक को हूती विद्रोहियों ने नवंबर 2020में मिसाइल से निशाना बनाया था। रविवार को हुए इस हमले ने हूती विद्रोहियों से खुद को बचाने की देश की क्षमता पर सवाल पैदा किए हैं। अरब जगत के सबसे गरीब देश में वर्षों से चल रहे युद्ध का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

सऊदी अरब के सरकारी अधिकारियों और अरामकों के अधिकारियों ने इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)