देश की खबरें | 15 अप्रैल : सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिख धर्म के अनुयायियों के लिए 15 अप्रैल के दिन का खास महत्व है। सिख पंथ की नींव रखने वाले और प्रथम गुरू बाबा नानक का जन्म इसी दिन हुआ था। 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी राय भोइ की (अब पाकिस्तान में), जिसे अब ननकाना साहिब कहा जाता है, में बाबा मेहता कालू और माता तृप्ता के यहां जन्में बालक को नानक का नाम दिया गया। उन्होंने धार्मिक सौहार्द्र को सर्वोपरि बताया और सिख धर्म की नींव रखी। वह कई भाषाओं के ज्ञाता थे और उन्होंने दुनिया के विविध स्थानों की यात्राएं कीं।