देश की खबरें | भाजपा सांसद ने उप्र की तरह दिल्ली में भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और नगर निगमों को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या आवाज नियंत्रित करने की कार्रवाई की मांग की है, जो इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।