देश की खबरें | न्यायालय ने डीएएमईपीएल को 4,600 करोड़ रुपये भुगतान करने के आदेश को बरकरार रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें उसने दो समान मासिक किस्तों में दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) को ब्याज के साथ 4,600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को निर्देश दिया था।