2020-21 में बेरोजगारी दर घटकर 4.2 प्रतिशत पर: सर्वेक्षण
श्रमबल में शामिल लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई, 2020 से जून, 2021 के दौरान घटकर 4.2 प्रतिशत रह गई, जो 2019-20 की इसी अवधि में 4.8 प्रतिशत थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली.