देश की खबरें | भाजपा योग दिवस पर 75,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश भर में 75,000 स्थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से लेकर पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उसके सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और योगाभ्यास करेंगे।