देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी। भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।