देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने सोमवार दोपहर को चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में कथित तौर पर शामिल पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश इससे पहले गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं।