विदेश की खबरें | पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद कुछ अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ने कहा कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं और एशिया की यात्रा के तहत रविवार और सोमवार को ताइवान में हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अमेरिका-ताइवान संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, निवेश और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।