हैदराबाद, 14 अगस्त तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने रविवार को कहा कि , जाति और नस्ल की विविधता के बावजूद भारत ने पूरी दुनिया के समक्ष साबित किया है कि लोकतंत्र कैसे काम कर सकता है।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ‘‘भारत और भारतीयता’ जैसी बहुत कम ऐसी चीजें हैं जो देश के लोगों को आपस में बांधती हैं।
रामा राव ने कहा, ‘‘हमारी विविधताओं के बावजूद दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 75 साल से बेहद परिपक्व तरीके से आगे बढ़ रहा है और हमें बांटने वाली तमाम चीजों के होने के बावजूद यह अपने-आप में पूरी दुनिया के लिए मिसाल है कि लोकतंत्र कैसे फूल-फल सकता है।’’
उन्होंने कहा कि लोगों को इसपर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या हमें साथ जोड़ता है ना कि क्या हमें बांटता है और सुनिश्चित करना है कि हमारा महान देश प्रगति करता रहे, फूलता-फलता रहे और बाकी दुनिया के लिए उदाहरण बने।
मंत्री ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर भारत और चीन की तुलना की जा सकती है लेकिन दोनों राष्ट्रों के बीच तुलना संभव नहीं है क्योंकि दोनों के काम करने का तरीका अलग-अलग है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY