देश की खबरें | भाजपा जयपुर में 20 अगस्त को विशाल प्रदर्शन करेगी: पूनियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन सालों में कोई पूर्णकालिक गृहमंत्री मिला ही नहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था, साधु-संतों पर अत्याचार, भीड़ हिंसा सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा जयपुर में शनिवार (20 अगस्त) को विशाल प्रदर्शन करेगी।