देश की खबरें | सिसोदिया ने उनके खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किये जाने का किया दावा, सीबीआई का इससे इनकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आबकारी नीति ‘ भ्रष्टाचार’ मामले को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हालांकि, अधिकारियों ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि केवल आठ ‘निजी’ लोगों के खिलाफ ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया, जिनके नाम प्राथमिकी में हैं।