विदेश की खबरें | धन या नैतिकता से नहीं थकान से जुड़ी है आपकी उदारता : शोध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 24 अगस्त (द कन्वरसेशन) आप कितने उदार व्यक्ति हैं यह निर्धारित करने का पैमाना क्या है? आपके पास कितना पैसा है? आप कितने दयालु हैं? या हो सकता है कि यह आपके मूल्यों से जुड़ा हो। ये सभी उदारता को मापने की उचित धारणाएँ प्रतीत होती हैं, लेकिन बर्कले विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आपकी उदारता इस बात से भी प्रभावित होती है कि आप कितनी अच्छी तरह सोए हैं। आपकी नींद भी यह तय कर सकती है कि आप किसी दिन अन्य लोगों की मदद करने के लिए कितने इच्छुक हैं। यह पाया गया कि नींद की कमी से उदारता में कमी आती है।