लगातार चोटों के बाद वापसी कर रहे रॉबिन्सन फिटनेस जांच में सफल होने के बाद गुरूवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम में मैट पॉट्स की जगह लेंगे। इंग्लैंड को पिछले हफ्ते लार्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से पारी से हार मिली थी।
रॉबिन्सन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में गर्मियों के सत्र में 28 विकेट लेकर इंग्लैंड के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे लेकिन तब से वह लगातार चोटों से जूझ रहे हैं।
गेंदबाजी कोच जॉन लुईस ने सार्वजनिक रूप से उनकी फिटनेस की आलोचना भी की थी।
इंग्लैंड लायंस के लिये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय टूर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह अब पॉट्स की जगह लेंगे जो लार्ड्स में पहले टेस्ट में प्रभावित करने में असफल रहे थे।
टीम में कोई अन्य सलामी बल्लेबाज नहीं होने की स्थिति में जॉक क्राले को बरकरार रखा गया है जिन पर काफी दबाव होगा क्योंकि उनका औसत पिछली 10 टेस्ट पारियों में 16.40 तक गिर गया है।
दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट के लिये अपनी टीम घोषित करनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY