देश की खबरें | भारत ने पाक की कार्रवाई का प्रभावी ढंग से जवाब दिया, आठ पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान बने निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को कहा कि उसने पड़ोसी देश द्वारा ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों का उपयोग करके रक्षा बुनियादी ढांचे और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की ‘‘उकसावे वाली’’ कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान में आठ सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।