देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश, आसमान में बादल छाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में घने बादल छाए रहे।
नयी दिल्ली, 10 मई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में घने बादल छाए रहे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम है।
आईएमडी ने सामान्यतः बादल छाए रहने तथा हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया जो "मध्यम" श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

