देश की खबरें | भारत-पाक संघर्ष : देहरादून के राजभवन में सर्वधर्म सद्भाव बैठक आयोजित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड राजभवन में शनिवार को एक सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मद्देनजर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।