विदेश की खबरें | महारानी एलिज़ाबेथ से सना मारिन तक, राजनीति में महिलाओं को सदा पूर्वाग्रह झेलना पड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 27 दिसंबर (द कन्वरसेशन) दो देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए होने वाली बैठक अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सामान्य कवायद है। लेकिन न्यूज़ीलैंड की जैसिंडा अर्डर्न और फ़िनलैंड की सना मारिन को हाल ही में हुए एक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए सफाई देनी पड़ी, जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या उनमें मुलाकात हुई क्योंकि वे दोनों युवा, महिला नेता हैं।