Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला कल यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में ऊपरी स्थानों पर बनी हुई है. पंजाब की टीम ने अब तक 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 जीत हासिल की है और टीम संतुलित प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात की टीम को पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, इस सीजन में अबतक पंजाब किंग्स ने सात मैच खेले हैं. इस बीच पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और एक मैच में टीम को हार मिली है. ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (GT vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीत हासिल की थी.
गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और एक और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला कल यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां काली और लाल मिट्टी की पिचें मौजूद हैं. लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाज असरदार रहते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान रहता है. हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 179 रन है.
अहमदाबाद के मौसम का हाल (Ahmedabad Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला कल यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs PBKS Key Players To Watch)
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 40.8 की औसत से 408 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के बल्ले से पिछले 9 मैचों में 374 रन निकले हैं. पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैच में 180.45 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में कगिसो रबाडा ने पिछले 9 मैच में 9.66 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं. पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल ने पिछले 9 मैचों में 9.61 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (GT vs PBKS Live Streaming And Telecast Details)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs PBKS 46th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY