एजेंसी न्यूज

Putin's Critic Dead In Odisha: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रुसी राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक की मौत, 2 दिन पहले कमरे में मृत मिला था दोस्त

ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। दो दिन पहले उसका दोस्त मृत पाया गया था. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी,

Putin's Critic Dead In Odisha: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रुसी राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक की मौत, 2 दिन पहले कमरे में मृत मिला था दोस्त
Death Representative Photo (Photo Credit: PTI)

रायगड़ा (ओडिशा), 25 दिसंबर ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। दो दिन पहले उसका दोस्त मृत पाया गया था। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंथोम शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले।

पावेल के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं।

जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

उन्होंने कहा, “पावेल अपने दोस्त की मौत से तनाव में थे।’

पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं, जिसमें यह संभावना भी शामिल है कि वह गलती से छत से गिर गया हो। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पावेल की खुदकुशी का मामला लगता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).