एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh Shocker: बात करने से इनकार करने पर व्यक्ति ने 51 बार पेचकस से वार कर युवती की हत्या की

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh Shocker: बात करने से इनकार करने पर व्यक्ति ने 51 बार पेचकस से वार कर युवती की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोरबा (छत्तीसगढ़), 27 दिसंबर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी. आरोपी ने वार करने के दौरान युवती के चेहरे पर तकिया रखा था, ताकि उसकी चीख कोई नहीं सुन सके और उस पर 51 बार पेचकस से वार किया.

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का भाई जब घर लौटा, तो उसने अपनी बहन का खून से लथपथ शव देखा. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसमें यात्रा करती थी. यह भी पढ़ें : Mysore: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी और उनके परिवार को ले जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में थे. अधिकारी ने कहा कि जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीम का गठन किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).