देश की खबरें | दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये सवाल, भाजपा ने कांग्रेस पर सशस्त्र बलों का अपमान करने का लगाया आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सोमवार को सवाल उठाया और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी ‘नफरत’ में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का ‘अपमान’ किया है।