एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से रुपये में यह गिरावट आई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख तथा डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80.92 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान रुपये में 81.47 और 81.93 प्रति डॉलर के बीच घट बढ़ हुई। शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि के बारे में चिंताओं के बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत घटकर 101.66 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत बढ़कर 87.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 319.90 अंक की तेजी के साथ 60,941.67 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,002.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).