देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में पहला अभिभाषण, सदस्यों ने उपलब्धियां गिनाने पर थपथपायी मेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण हिंदी में दिया और महिलाओं, पिछड़ों सहित समाज के विभिन्न वर्गों एवं देश के प्रमुख मुद्दों पर सरकार का मत सामने रखा। उनके अभिभाषण में सरकार की 50 से अधिक उपलब्धियां गिनाये जाने पर सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।