COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 102 नए मामले दर्ज किए गए
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,84,376 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,823 पहुंच गई है.