देश की खबरें | मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 15 फरवरी मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कोहिनूर सिटी के प्रीमियर कंपाउंड में स्थित इमारत में आग लग गई, जिसके बाद परिसर में धुआं भर जाने के कारण कुछ लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए। सभी लोगों को इमारत की छत पर ले जाया गया और वहां से बचाया गया।
उन्होंने बताया कि आग चौथी और 10वीं मंजिल के बीच लगी।
अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से शकुंतला रमानी नाम की महिला घायल हो गई। उन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस को इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों के साथ कई अन्य वाहन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

