एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 82.90 के भाव पर खिसक गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

मुंबई, 15 फरवरी अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 82.90 के भाव पर खिसक गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में नीतिगत दर में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहने की आशंका गहराने से डॉलर को मजबूती मिली। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भी रुपये पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 के भाव पर खुला जो 12 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 82.78 के भाव पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत चढ़कर 103.38 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).