एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

मुंबई, 15 फरवरी वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 225.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 60,806.31 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी भी 54.50 अंक के नुकसान के साथ 17,875.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आठ को छोड़कर बाकी सभी के शेयर नुकसान में दिखाई दिए। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत चढ़कर 61,032.26 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख की वजह से रही। जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है।

इसके पहले मंगलवार को यूरोप और अमेरिका के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है और इसकी वजह से वे सतर्कता बरत रहे हैं।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).