विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध 12 महीने : कैसे वलोडिमिर ज़ेलेंस्की देश के अप्रत्याशित नायक बन गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐबरिस्टविथ (यूके), 23 फरवरी (द कन्वरसेशन) “लड़ाई हो रही है। मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के तुरंत बाद कीव से निकलने की अमेरिकियों की पेशकश के जवाब में कथित तौर पर कहे गए इन शब्दों ने एक नायक के रूप में उनकी प्रतिष्ठा की नींव रखी।