देश की खबरें | भारत को रूस-अमेरिका से संयम बरतने व बातचीत के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए : विशेषज्ञ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस, यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण को लेकर हुए समझौते को स्थगित कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को रूस और अमेरिका से संयम बरतने और बातचीत की मेज पर आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि उसके दोनों शक्तियों के संबंध है और उसके लिए भी तनाव की स्थिति नुकसानदेह हो सकती है।