मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बरसात के मौसम में स्कोर कंडोम कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा एड जिसकी इंटरनेट पर हो रही है चर्चा. इससे पहले भी ये कंपनी इसी तरह के क्रिएटिव एड शेयर करती आई है. आप खुद ही इस एड पर डालें एक नजर
सब टीवी के पोपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबें का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस दिशा वकानी पिछले दो साल से इस शो से ब्रेक पर हैं. उन्होंने शो के प्रोड्यूसर्स के आगे कुछ शर्तें रखी थी जिसके चलते उन्हें अब तक वापसी नहीं की है. अब खबर आई है कि इस शो के लिए प्रोड्यूसर्स ने नई एक्ट्रेस की कास्टिंग कर ली है
सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम कर चुकी अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हिमालय को अंबोली पुलिस ने 2 जून की रात को गिरफ्तार किया था.
कैटरीना कैफ हाला ही में फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आईं थी. सोशल मीडिया पर आज उन्होंने अपनी एक बेहद ही हॉट फोटो शर एकी है जो अब तेजी से वायरल भी हो रही है. इस फोटो में कैटरीना स्पोर्ट्स गारमेंट में नजर आईं.
अपने एक्शनभरे अंदाज के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने जेसन स्टेथम का ये बोतल कैप चैलेंज कुछ इस अंदाज में पूरा किया जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन. इस वीडियो अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर किया है.
एक्टर आदित्य पंचोली की मुसीबतें अब बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं. एक लीडिंग अभिनेत्री ने उनके खिलाफ अपनी शिकायत में पुलिस के सामने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए हुए अपने बयान में कहा कि जब वो 17 की थी तब
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उन्हें प्रोपोज करके उनके आगे शादी का प्रस्ताव रखा है. विक्की के इस प्रोपोजल का जवाब देते हुए अंकिता ने ट्विटर पर फूट शेयर करके लिखा कि वो इस बारे में सोचेंगी. सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक फोटोज देखकर लोग भी खुश हैं.
1994 में रिलीज हुई आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अब खबरों की मानें तो इस फिल्म का जल्द ही सीक्वल बनेगा. इस बात की पुष्टि फिल्म के लेखक दिलीप शुक्ला ने मीडिया से की है
जायरा वसीम ने आज सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ रही हैं. जायरा ने कहा कि वो अपने धर्म के रस्ते पर चलना चाहती हैं और फिल्मों से दूर जाने को भी तैयार हैं. उनके इस फैसले को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं वहीं उमर अब्दुल्ला ने उनका समर्थन करते हुए लोगों से सवाल किया है.
फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' में अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने आज घोषणा करते हुए कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करने से अल्लाह और अपने ईमान के साथ उनका रिश्ता कमजोर होता चला गया और अब वो धर्म के रास्ते पर मुड़ना चाहती हैं. इस विषय पर लोगों के बीच मतभेद है.
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करके शुमारत हासिल करने वाली जायरा वसीम ने आज घोषणा करते हुए बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और इसके पीछे का मुख्य कारण है उनका धर्म. जायरा का मानना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री की दिखावटी दुनिया को छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने अल्लाह और पवित्र ग्रंथ कुरआन की सीख का पालन करने का फैसला किया है
शाहरुख खान के बाइक पर एंट्री वाले वीडियो को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलानी चाहिए. इस पर अब शाहरुख ने सचिन का जवाब देते हुए ट्विटर पर कहा कि उनके जैसे व्यक्ति ही उन्हें सही तरह से ड्राइव करना सिखा सकते हैं. इसी के साथ शाहरुख ने सचिन को फिश करी की दावत पर भी आमंत्रित किया है
युवराज सिंह ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि वो अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. इस खबर के आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी भी थे. बीते दिनों युवराज ने अपने इस रिटायरमेंट को लेकर मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी भी की जिसकी फोटोज मीडिया में देखने को मिली हैं. यहां युवराज का साथ देने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी मौजूद थी.
शाहरुख खान और अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी को दुबई वॉक ऑफ फेम में स्टार्स से सम्मानित किया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं. यह कार्यक्रम इस साल अक्टूबर में आयोजित किया जा रहा है. इसमें दुनियाभर के कई सारे नामचीन सेलिब्रिटीज मौजूद होंगे.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान बंदर को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस बंदर को ही सलमान बजरंगी भाईजान के नाम से संबोधित कर रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को कई सारे लोग देख चुके हैं
बॉलीवुड एक बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म 'इंडस्ट्री में अपने 27 पूरे कर लिए. इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फिल्म 'दीवाना' से अपने मजेदार स्टाइल में बाइक पर एंट्री मारते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि उन्हें हेलमेट पहनना चाहिए
अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही हैं. इस बार उनपर फिल्म प्रोड्यूसर अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अमीषा ने उनसे लिए हुए पैसे नहीं लौटाए हैं. इस मामले में उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा जो इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में डायन की भूमिका रही हैं, आस्कर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने फैंस के लिए अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने डांस करते हुए अपना एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो हर जगह वायरल हो रहा है. यहां वो कमरिया सॉन्ग पर डांस कर रही हैं
कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर के गाने न सिर्फ अमरीका में बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं और सुने जाते हैं. साल 2019 तक अब उनकी आमदानी बीते कई वर्षकों में तेजी से बढ़ी है और मौजूदा समय में वो 18 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. इतनी कम उम्र में जस्टिन ने बेशुमार सफलता हासिल की है
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया उन्होंने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. इसी के साथ वो बच्चे नहीं चाहती हैं जिस वजह से उन्होंने शादी नहीं की. मल्लिका का मानना है कि एक अभिनेत्री के रूप में उन्हें बच्चे संभालना और उनकी परवरिश करना बेहद मुश्किल काम लगता है.