सलमान खान ने बजरंगी भाईजान को पिलाया पानी, शेयर किया ये फनी वीडियो
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान बंदर को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस बंदर को ही सलमान बजरंगी भाईजान के नाम से संबोधित कर रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को कई सारे लोग देख चुके हैं
बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी रिलैक्स्ड मूड में हैं. सोशल मीडिया पर सलमान के एक बार फिर अपना एक मजेदार वीडियो (funny video) शेयर किया है जिसे देखकर लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि सलमान कहीं टहलने निकले हैं जहां वो एक बंदर को पानी पिला रहे हैं. सलमान यहां प्लास्टिक की बोतल से उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो बंदर पानी नहीं पीता है.
इसके बाद जब वो उस बंदर को गिलास से पानी पिलाते हैं तब जाकर वो उसे पीता है. इस वीडियो को शेयर करके सलमान ने लिखा, "हमारा बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीता." वीडियो को सलमान ने रविवार की रात को शेयर किया है और इसे 12 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
बात करें फिल्मों की तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' (Bharat) ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई की. इसके बाद अब वो अपनी आनेवाली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) पर काम कर रहे हैं.
हाल ही में सलमान ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि फिल्म में चुलबुल पांडे के पिता का किरदार अब विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना (Pramod Khanna) निभाएंगे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी हैं और इसका निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

