भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने 'कमरिया' सॉन्ग पर डांस करके लगाया हॉटनेस का तड़का, देखें वीडियो
भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा जो इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में डायन की भूमिका रही हैं, आस्कर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने फैंस के लिए अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने डांस करते हुए अपना एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो हर जगह वायरल हो रहा है. यहां वो कमरिया सॉन्ग पर डांस कर रही हैं
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में डायन की भूमिका में नजर आ रही हैं. मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) अक्सर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने साल 2018 के हिट सॉन्ग 'कमरिया' (Kamariya) पर शानदार डांस किया.
मोनालिसा ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, कमरिया.स्टाइल." इस वीडियो में ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी हुईं नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो कुछ ही समय में हजारों लोगों ने देखा है और अब ये वायरल भी हो रहा है.
View this post on Instagram
Kamariya ... Style.. 💃🏻💃🏻 🤷♀️ #passion #dance #kamariya 📹: @vishanklakhara
इससे पहले भी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी हॉट फोटोज (hot photos) और मजेदार वीडियोज पोस्ट किए हैं. भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद उन्होंने टीवी शोज का रुख किया.
स्टार प्लस के शो में अपनी भूमिका से उन्हें बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है और इंटरनेट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

