बॉलीवुड

शाहरुख खान ने 'दीवाना' स्टाइल में बाइक पर मारी एंट्री तो सचिन तेंदुलकर ने दे ये डाली नसीहत 

बॉलीवुड एक बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म 'इंडस्ट्री में अपने 27 पूरे कर लिए. इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फिल्म 'दीवाना' से अपने मजेदार स्टाइल में बाइक पर एंट्री मारते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि उन्हें हेलमेट पहनना चाहिए

शाहरुख खान ने 'दीवाना' स्टाइल में बाइक पर मारी एंट्री तो सचिन तेंदुलकर ने दे ये डाली नसीहत 
शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Instagram)

किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 27 साल पूरे कर लिए. इस खास मौके पर उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी फिल्म 'दीवाना' (Deewana) से अपने उसी स्टाइल में बाइक पर एंट्री मारते हुए नजर आए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और ये काफी वायरल भी हुआ. अब इस वीडियो को देखने के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है.

सचिन ने ट्विटर पर शाहरुख के उस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "प्यार बाजीगर, हेल्मट को मत भूलिए. जब तक है जान बाइक पर हेल्मट पहनकर बैठें. 27 साल पूरे होने पर बधाई. जल्द मिलेंगे, मेरे दोस्त."

फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर शाहरुख ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, "प्यारभरे इस 27 साल के लिए आप सभी का शुर्किया. बाइक्स के लिए धन्यवाद शरद!"

सचिन के इस ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर हंस रहे हैं और इस संवाद का आनंद ले रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ समय पहले सचिन का एक वीडियो वायरल (viral) हुआ था जिसमें वो कार में सवार थे और कुछ बाइक सवार लोगों से गाड़ी चलाते समय हेल्मेट पहनने की गुजारिश करते हुए नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).