टीवी शो 'तारक मेहता...' में नहीं होगी दयाबेन की वापसी, ये एक्ट्रेस लेंगी उनकी जगह
सब टीवी के पोपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबें का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस दिशा वकानी पिछले दो साल से इस शो से ब्रेक पर हैं. उन्होंने शो के प्रोड्यूसर्स के आगे कुछ शर्तें रखी थी जिसके चलते उन्हें अब तक वापसी नहीं की है. अब खबर आई है कि इस शो के लिए प्रोड्यूसर्स ने नई एक्ट्रेस की कास्टिंग कर ली है
सब टीवी के पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Oolta Chashma) में दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी. बताया गया कि पिछले 2 साल से मेटरनिटी लीव पर चल रही दिशा ने शो के मेकर्स के आगे कुछ शर्तें रखी थी जिसे मानने से निर्माताओं ने इंकार कर दिया. ऐसे में इस शो पर लौटने के लिए मेकर्स ने दिशा को अल्टीमेटम भी दिया था.
अब खबर आई है कि दिशा इस शो पर लौटने के मूड में नहीं हैं तो वहीं शो के मेकर्स ने दयाबेन (Dayaben) के लिए रिप्लेसमेंट भी खोज लिया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा' चश्मा में दयाबेन का रोल एक्ट्रेस विभूति शर्मा (Vibhuti Sharma) निभाएंगी. इसके लिए उनकी कास्टिंग लगभग तय कर दी गई है.
दिशा वकानी ने अपने दयाबेन किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता. लेकिन अब विभूति शर्मा उनकी जगह उनका रोल निभाती नजर आएंगी. आप बता दें कि शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर उनके पति मयूर पढिया ने निर्माताओं के आगे शर्त रखी थी कि दिशा दिन में केवल 4 घंटे और महीने में मात्र 15 दिन काम करेंगे ऐसे में निर्माताओं को उनकी यह मांग मंजूर नहीं थी.
अब देखना यह है कि क्या विभूति शर्मा दिशा की तरह ही दर्शकों का दिल जीत पाएंगी या नहीं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

