अक्षय कुमार ने किया जेसन स्टेथम का बोतल कैप चैलेंज, शेयर किया ये हैरतंगेज वीडियो
अपने एक्शनभरे अंदाज के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने जेसन स्टेथम का ये बोतल कैप चैलेंज कुछ इस अंदाज में पूरा किया जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन. इस वीडियो अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर किया है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जेसन स्टेथम (Jason Sthatham) का बोतल कैप चैलेंज (bottle cap challenge) पूरा करके सभी को हैरान कर दिया है. इंग्लिश एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बोतल के साथ एक मजेदार एक्शन करके एक नई मुहीम चलाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने पैर से एक्शन करते हुए एक बार में बोतल की कैप को खोल रहे हैं. वीडियो को शेयर करने के बाद उन्होंने लोगों को इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कहा.
ऐसे में अक्षय कुमार ने भी उनके इस चैलेंज को पूरा किया. अक्षय ने वीडियो को शेयर करके लिखा, "मैं खुदको रोक नहीं पाया. बोतल कैप चैलेंज. मेरे एक्शन आइडल जेसन स्टेथम से प्रेरित. सबसे बेस्ट चैलेंज वीडियो को मैं रिपोस्ट और रिट्वीट करूंगा, तो आप भी ये करके दिखाइए. #फिटइंडिया #वेडनेसडेमोटिवेशन
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 14 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में अक्षय का स्टाइल देखकर फैंस भी हैरान हैं. बात करें फिल्मों की तो अक्षय इन दिनों कई सारी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं.
वो जल्द ही फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) में नजर आएंगे. इसी के साथ करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) पर काम चल रहा है. इसके अलावा वो 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) और 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) पर भी काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

