बॉलीवुड

गैंबलिंग के मामले में अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा 

सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम कर चुकी अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हिमालय को अंबोली पुलिस ने 2 जून की रात को गिरफ्तार किया था.

गैंबलिंग के मामले में अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा 
भाग्यश्री और हिमालय दासानी (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyaar Kia) में काम कर चुकी अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी (Himalaya Dasani) को गैंबलिंग रैकेट (Gambling Racket) से जुड़े एक मामले में अंबोली पुलिस, मुंबई (Amboli Police, Mumbai) ने गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उन्हें जमनात पर रिहा कर दिया गया. हिमालय पेशे से एक बिजेसमैन हैं और गैंबलिंग रैकेट की जांच के दौरान उनका भी नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

भाग्यश्री और हिमालय ने सन 1990 में एक दूसरे से शादी की थी. फिल्म  'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ लीड रोल निभाकर भाग्यश्री ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से डेब्यू करने जा रहे अभिमन्यु दसानी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्म उद्योग से हूं

हाल ही में भाग्यश्री और हिमालय के बेटे अभिमन्यु दासानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से राधिका मदन और गुलशन देवैया के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).