देश की खबरें | उप्रः महिला ने की खुदकुशी, प्रेमी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया, लेकिन बाद में उसने विवाह करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला ने सोमवार को व्यक्ति के घर के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना के एक दिन बाद ही उस व्यक्ति की किसी दूसरी महिला से शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़े | 26 November Bharat Bandh: ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान, हड़ताल में रखेंगे ये प्रमुख मांगें.

उन्होंने बताया कि एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

रामराज थाने के प्रभारी सत्येंद्र नागर ने कहा कि महिला ने 20 नवंबर को 27 साल के व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और दावा किया था कि दोनों का पिछले सात महीने से प्रेम प्रसंग था।

यह भी पढ़े | ‘Love Jihad’ Ordinance: यूपी कैबिनेट की बैठक में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ अध्यादेश पास, जानें कितने साल की सजा का है प्रावधान.

नागर ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने शादी का वादा कर उससे बलात्कार किया, लेकिन बाद में विवाह से मुकर गया।

शिकायत दायर करने के बाद महिला को मालूम पड़ा कि व्यक्ति की 24 नवंबर को किसी और महिला से शादी है।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह जमालपुर गांव गई और व्यक्ति के घर के बाहर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण किया गया और उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)