नयी दिल्ली, 15 जून इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कनिष्ठ अधिकारी सोमवार सुबह से लापता हैं।
सूत्रों ने बताया कि दो कर्मी सुबह एक वाहन पर आधिकारिक ड्यूटी के लिए उच्चायोग जाने के लिए निकले लेकिन वहां पहुंचे नहीं।
यह भी पढ़े | बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटो को मारी टक्कर, 7 की मौत और 15 घायल.
सूत्रों ने बताया कि वे दो घंटे से लापता हैं।
आधिकारिक तौर पर मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े | राजस्थान ने की 6 राज्यों को कोरोना परीक्षण सुविधा देने की पेशकश.
भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है।
भारत द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में निलंबित किए जाने के कुछ दिन बाद यह घटना हुई है।
भाद्याा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY