राजस्थान ने की 6 राज्यों को कोरोना परीक्षण सुविधा देने की पेशकश
आसपास के राज्यों में मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, राजस्थान ने अपने छह पड़ोसियों को कोविड-19 परीक्षण सुविधा की पेशकश की है. अशोक गहलोत ने रविवार रात घोषणा की कि यदि जरूरत हो तो इस मुश्किल समय में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात हर रोज 5,000 परीक्षण राजस्थान में कर सकते हैं.
जयपुर, 15 जून: आसपास के राज्यों में मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, राजस्थान ने अपने छह पड़ोसियों को कोविड-19 (COVID-19) परीक्षण सुविधा की पेशकश की है. अशोक गहलोत ने रविवार रात घोषणा की कि यदि जरूरत हो तो इस मुश्किल समय में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात हर रोज 5,000 परीक्षण राजस्थान में कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि जुलाई के अंत तक, राज्य के सभी जिला अस्पतालों में सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी. कोरोना संकट की समीक्षा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में, गहलोत ने कहा कि जब राज्य में शुरू में पहले कोविड-19 मामले की रिपोर्ट आई थी, तब हमारी परीक्षण क्षमता शून्य थी. अब यहां प्रतिदिन 15,000 परीक्षण किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ की उच्च स्तरीय टीम कोरोना महामारी से प्रभावित 11 जिलों का करेगी दौरा
उन्होंने कहा कि हमारे यहां रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर रही है. देश में रिकवरी और परीक्षण सुविधा के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर है. यहां रिकवरी की दर 75 प्रतिशत है. रविवार रात तक यहां कुल 5,98,920 परीक्षण किए जा चुके हैं. इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

