देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की: भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने आरोप लगाया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की।

यह भी पढ़े | NCB ने मुंबई में दो व्यक्तियों के पास से कोकीन और ड्रग के 16 पैकेट जब्त किए: 10 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है।

रॉय ने आरोप लगाया, ‘‘ बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।’’

यह भी पढ़े | PNR Status On WhatsApp: रेल यात्री अब व्हाट्सएप पर चेक कर पाएंगे PNR स्टेटस और यात्रा की पूरी डिटेल्स, जानिए कैसे.

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।

नड्डा बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और वे राज्य में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेंगे और लोगों तक पहुंचने के पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम आगामी 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

स्नेहा नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)