देश की खबरें | दुनिया को अब समझ आने लगा है योग का महत्व : बघेल

रायपुर, 21 जून छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि पूरी दुनिया स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने में योग के महत्व को अब समझने लगी है।

बघेल, उनके पूर्ववर्ती और भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह तथा राज्य में कई लोगों ने अपने घरों में आसन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया और बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें एवं वीडियो डाले।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: सूर्य ग्रहण हटने के बाद बद्रीनाथ मंदिर के खोले गए कपाट, साफ-सफाई जारी: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बघेल ने शनिवार को लोगों से घरों पर ही योग करने और डिजिटल मंचों पर यह दिवस मनाने की अपील की थी।

उन्होंने रविवार प्रात: अपने आवास पर योग किया और उसकी तस्वीरें एवं वीडियो साझा किये। उन्होंने लोगों को छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: उत्तराखंड: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद खोले गए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ योग भारत की प्राचीन परंपरा है। यह वास्तव में तन, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। आज पूरी दुनिया स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने के लिए योग के महत्व को समझने लगी है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ योग न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि हमें अंदरूनी एवं भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाता है। यह हमें आधुनिक जीवन शैली की कई समस्याओं से उबरने में मदद करता है। यह हमें आगे बढ़ने और प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति देता है।’’

सिंह ने अपने निवास पर विधानसभा में विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक और पूर्व मंत्री राजेश मुनत के साथ योग किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ एक-दूसरे से दूरी रखते हुए योग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)