खेल की खबरें | अमेरिकी पुलिस अधिकारी से सामने को याद करके आज भी दहल जाते हैं टेनिस स्टार ब्लैक

ब्लैक उस समय अमेरिकी ओपन खेलने न्यूयार्कमें थे और मैनहाटन होटल के बाहर खड़े थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि कोई प्रशंसक मेरी तरफ आ रहा है और कहेगा कि मैने आपको खेलते देखा , मेरे बच्चे भी टेनिस खेलते थे । मैं उसे देखकर मुस्कुरा दिया ।’’

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

उस व्यक्ति ने अश्वेत खिलाड़ी ब्लैक को हालांकि कोई और समझ लिया था जिसकी क्रेडिट कार्ड घोटाले में उसे तलाश थी । वीडियो में दिखा कि उस अंडरकवर अधिकारी ने ब्लैक का हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे गिराकर हाथ बांध दिये ।

फ्लॉयड की मौत ने ब्लैक को वह घटना याद दिला दी । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं काफी दुखी हूं कि यह आज तक होता आ रहा है ।’’

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पांच साल पुरानी घटना याद आ गई । पुलिस की वह बर्बरता , खासकर अश्वेतों के खिलाफ, आज भी जारी है ।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)