नयी दिल्ली, 19 जुलाई पूर्व में टाटा स्काई के नाम से चर्चित डीटीएच कंपनी टाटा प्ले का एकीकृत घाटा बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 353.9 करोड़ रुपये रहा।
कंपनियों के बारे में जानकारी देने वाला मंच ‘टोफलर’ को मिले वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की परिचालन आमदनी 4.32 प्रतिशत घटकर 4,304.62 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा प्ले को 105.25 करोड़ रुपये का शुद्घ घाटा हुआ था और उसकी परिचालन आय 4,499.19 करोड़ रुपये रही थी।
टाटा प्ले में अब टाटा संस की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा प्ले का कुल खर्च बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 1.47 प्रतिशत बढ़कर 4,760.55 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 4,691.25 करोड़ रुपये था।
बीते वित्त वर्ष में टाटा प्ले की कुल आमदनी भी 4.47 प्रतिशत घटकर 4,327.07 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी कुल आमदनी 4,529.97 करोड़ रुपये थी।
एकल आधार पर टाटा प्ले की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष में 6.07 प्रतिशत घटकर 3,982.57 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 4,240.04 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY