चेन्नई, चार मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में मारे गए चार लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
नागराज (44) और उनकी पत्नी एन आनंदी (38) की तीन मई को तिरुपुर जिले में अपने दोपहिया वाहन से गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति की 12 वर्षीय लड़की दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री स्टालिन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायल बच्ची की विशेष देखभाल और उपचार सुनिश्चित करने और उसके इलाज के लिए एक लाख रुपये जारी करने का आदेश दिया है।
स्टालिन ने कहा कि उन्होंने दोनों मृतकों नागराज और आनंदी के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये जारी करने का आदेश दिया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शनिवार के एक हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्चों (10 वर्षीय जयलक्ष्मी और पांच वर्षीय नितेश) के माता-पिता को तीन-तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया।
दोनों बच्चों की मौत कल्लकुरिची जिले के कूवगाम गांव (उल्लुंदुरपेट तालुक के अंतर्गत) में कूवगाम झील में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY